विद्यालय में जलजमाव होने से पढ़ाई बाधित
फोटो है।
जटहांबाजार। क्षेत्र के नाहर छपरा पश्चिमी टोला गांव में प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल विद्यालय परिसर में बारिश के पानी से जलजमाव हो गया है। इससे विद्यालय में पठन पाठन का कार्य प्रभावित हो रहा है। इस गांव में प्राथमिक और जूनियर विद्यालय एक ही परिसर में संचालित होता है। बीते दो दिनों से हो रही बारिश के वजह से विद्यालय का पूरे परिसर में जलभराव हो गया है। आलम यह है कि बारिश का पानी विद्यालय के कमरों तक पहुंच गया है। ब्रिजेश कुमार, छोटेलाल चौहान, रामू चौहान, शंभू, अनिल आदि अभिभाकों ने बताया कि हल्की सी भी बरसात होने पर परिसर में बारिश का पानी एकत्र हो जाता है। प्रधानाध्यापक दुर्गेश त्रिपाठी ने बताया कि प्रधान समेत उच्चाधिकारियों को कई बार स्थिति से अवगत करावा दिया गया है, लेकिन इस संबंध में कोई निर्देश नहीं मिला है।