फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलाव से लगी आग, तीन झोपड़ी जली

Wed, 18 Jul 2018 11:33 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जटहा बाजार। पुर्नहा बुजुर्ग गांव के नौका टोला में बुधवार की भोर में अलाव से लगी आग से तीन झोपड़ियां जल गई। आग से दो पशु भी झुलस गए। आसपास के लोगों ने काफी प्रयास करके आग पर काबू पाया। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के पुर्नहा बुजुर्ग गांव में भोर में करीब चार बजे अलाव से लगी आग से राजेंद्र कुशवाहा, रविंद्र कुशवाहा और रामाधार शर्मा की झोपड़ियां जल गईं। आग लगने से राजेंद्र की भैंस और उसका बच्चा भी गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना पर पशु विभाग विशुनपुरा के डॉक्टर पहुचे और उसका इलाज किए। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नंदकिशोर कुशवाहा ने अग्निपीड़ितों के लिए प्लास्टिक और भोजन आदि कि व्यवस्था कराई। मौके पर हल्का लेखपाल ने क्षति का आकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें