फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जमीनी विवाद में 19 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या, अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ दिया दम

Thu, 13 Nov 2025 01:17 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर

सार

मृत युवक की पहचान राजकिशोर के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी (सीओ) तमकुहीराज राकेश प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बहिराबारी गांव में जमीनी विवाद को लेकर बुधवार देर शाम हुई कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। इस दौरान विपक्षियों ने 19 वर्षीय युवक के सीने में चाकू घोंप दिया। परिजन गंभीर हालत में उसे सीएचसी तमकुहीराज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मृत युवक की पहचान राजकिशोर के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी (सीओ) तमकुहीराज राकेश प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और घटना के पीछे जमीनी विवाद ही प्रमुख कारण प्रतीत हो रहा है। मौके पर एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें