फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 1.22 लाख रुपये में नीलाम की गईं 19 बाइकें

Wed, 06 Dec 2023 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। ऑपरेशन क्लीन के तहत मंगलवार को पडरौना कोतवाली में लावारिस 19 दो पहिया वाहनों की नीलामी की गई। इससे कुल 1.22 लाख रुपये की आय पुलिस विभाग को हुई। अभियान के तहत समस्त थाना प्रभारियों को एसपी धवल जायसवाल ने अपने-अपने थानों पर लावारिस वाहनों का शीघ्र नियमानुसार निस्तारण कराने का निर्देश दिया था। इसी क्रम में एसडीएम सदर महात्मा सिंह की तरफ से तिथि निर्धारण के बाद नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा, कोतवाल सुशील कुमार शुक्ला की मौजूदगी में 19 दो पहिया वाहनों की नीलामी की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें