एक करोड़ से अधिक की जब्ती की तत्काल दें सूचना
कुशीनगर। डीएम डॉक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचक आयोग की तरफ से तैनात उड़नदस्ता टीम, निगरानी टीम और पुलिस टीम नकदी, मदिरा आदि पदार्थ के एक करोड़ से अधिक मूल्य की जब्ती के प्रकरणों की सूचना प्रति दिन संबंधित को उपलब्ध कराए। उन्होंने बताया कि निगरानी टीम एक करोड़ से अधिक मूल्य की जब्ती के प्रकरणों की सूचना उसी दिन ई-मेल पर भी उपलब्ध कराएं। ऐसा आयोग का निर्देश है।