फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो प्राइवेट गोदामों में मिला करीब 1500 बोरी खाद्यान्न

विज्ञापन
गेहूं
विज्ञापन

विज्ञापन

कप्तानगंज (कुशीनगर)। वृहस्पतिवार की शाम को कप्तानगंज एसडीएम ने पकड़ी चौराहा और बोदरवार बाजार स्थित दो निजी गोदामों पर छापेमारी की। इन गोदामों में करीब 1500 बोरी खाद्यान्न मिलने की बात सामने आई है। सरकारी खाद्यान्न होने के अंदेशा में दोनों गोदाम सील कर दिए गए हैं। इसके अलावा बोदरवार बाजार के ही एक गेहूं क्रय केंद्र पर घटतौली मिलने पर केंद्र प्रभारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया है। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि पकड़ी चौराहा के श्रीगणेशजी महाराज मिनी राइस मिल की गोदाम में सरकारी खाद्यान्न रखने की जानकारी मिली थी। यहां पहुंचे एसडीएम ने पाया कि गोदाम में एक हजार बोरी गेहूं व चावल सरकारी बोरी में रखा हुआ था। स्टॉक के विषय में सही जानकारी नहीं मिलने पर गोदाम सील करते हुए अहिरौली बाजार पुलिस को सुपुर्दगी दी गई। इसके अलावा बोदरवार बाजार के शिव शक्ति ट्रेडर्स से 491 बोरी गेहूं सरकारी बोरे में पाया गया, लेकिन इसका कोई रिकॉर्ड नहीं मिलने के कारण गोदाम को सील कर दिया गया है। इसके अलावा बोदरवार बाजार में संचालित राज्य कर्मचारी कल्याण निगम के गेहूं क्रय केंद्र की भी जांच की गई। यहां पांच बोरियों का तौल कराया गया। जिसमें वजन कम पाए जाने पर केंद्र प्रभारी अजय कुमार सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें