कसया। ब्लाक के धुरिया गांव के पंचायत भवन परिसर में मंगलवार को सघन स्वास्थ्य एवं संचार अभियान के तहत निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 172 लोगों की जांच की गई। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान विजय बहादुर राय ने किया। कहा कि एड्स के खतरे के प्रति लोगों को जागरूक करना होगा। स्वास्थ्य शिविर में उच्च जोखिम समूह व प्रवासियों का सामान्य जांच, दवा वितरण, टीबी, हेपटाइटिस, एचआईवी एड्स एवं यौन संचारित रोगों का परामर्श परीक्षण एवं उपचार और गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच व प्रचार प्रसार सामग्री, कंडोम की प्रदर्शनी व वितरण किया गया। लोक कला दल ने एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूक किया गया। स्वास्थ्य शिविर में 43 व्यक्तियों की हेपटाइटिस, 8 व्यक्तियों का टीबी जांच, 146 व्यक्तियों का एचआईबी की स्कैनिंग एवं परामर्श तथा 21 व्यक्तियों की यौन जनित रोग की परामर्श जांच एवं उपचार किया गया। स्वास्थ्य शिविर में जिला समन्वयक चंद्रशेखर यादव की देखरेख में आयोजित शिविर में सीएचसी कसया टीम के डा संजय कुमार सिंह, गौतम शर्मा, आईटीसी एलटी, खुशबू शुक्ला आईसीटीसी परामर्श दाता, लिंक वर्कर स्किम से डीआरपी अमित मिश्रा, जोनल सुपरवाइजर हरीश, शबनम, सीएल प्रमोद, सविता, राना, दिनेश, शकुंतला आदि मौजूद रहे।