फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
होली के मौके पर स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग
विज्ञापन

तमकुहीरोड। होली पर क्षेत्र के लोगों ने कप्तानगंज-थावे रूट पर स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की। श्रीकांत मिश्र, जितेंद्र कुमार सिंह, नारायण शर्मा, सुरेंद्र सिंह, राहुल सोनी, विनोद गुप्ता, मुन्ना जायसवाल, रामअवध शर्मा, संजय राय ने बताया कि क्षेत्र के काफी संख्या में लोग रोजी रोटी की तलाश में उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, असम, गुजरात, महाराष्ट्र, बंगाल आदि बड़े शहरों में जाते है। वहां से तीज त्योहारों पर अपने घर आते है। लोगों की परेशानियों को देखते हुए पिछले वर्ष रेल प्रशासन की तरफ से होली के मौके पर स्पेशल ट्रेन चलाई गई थी, लेकिन इस वर्ष कप्तानगंज-थावे रूट पर लंबी दूरी की ट्रेन नही होने से बड़े शहरों में गए लोगों को अपने घर आने में असुविधा होगी। इन लोगों को रेल प्रशासन से होली के त्योहार पर स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें