फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जन आरोग्य मेले में 1689 मरीजों का हुआ उपचार

Mon, 29 Apr 2024 03:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। सभी 52 न्यू पीएचसी में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 1689 मरीजों का उपचार हुआ। सर्वाधिक सांस, पेट व त्वचा के मरीजों की संख्या रही।सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बताया कि रविवार को लगे मेले में 683 पुरुष, 707 महिलाएं और 299 बच्चों का पंजीकरण कर उपचार किया गया। कुल 1689 मरीजों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। इसमें सांस के 119, पेट के 159, मधुमेह के 126, त्वचा के 164, टीबी के संभावित 36, रक्त अल्पता के एक व उच्च रक्त चाप के 71 मरीजों का उपचार कर उनमें नि:शुल्क दवाओं का वितरण किया गया। सीएमओ ने बताया कि मेले में 201 डॉक्टर व 201 पैरामेडिकल स्टॉफ को तैनात किया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें