दो माइक्रो ऑब्जर्वर रहे अनुपस्थित
पडरौना। नगर के उदित नारायण इंटर कॉलेज में बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए नियुक्त माइक्रो ऑब्जर्वरों को मास्टर ट्रेनरों ने प्रशिक्षण दिया गया। बुधवार को शुरू हुए प्रशिक्षण में कुल 178 माइक्रो आब्जर्रर का प्रशिक्षण होना था। इसमें प्रशिक्षण के पहले दिन दो माइक्रो ऑब्जर्वर अनुपस्थित रहे। इन्हें बूथ से संबंधित तमाम जानकारियां दी गईं। इस दौरान डीडीओ शेषनाथ चौहान, बीएसए अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।