फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोल्हुआ में केवल सात बच्चे ही मिले उपस्थित

Thu, 04 Oct 2018 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
विज्ञापन
मैनपुर प्राथमिक विद्यालय की जांच करते बीईओ अनूप गुप्ता। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कसया। गुरुवार को बीईओ ने क्षेत्र के करीब छह से अधिक परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों की संख्या बढ़ाने और एमडीएम बनवाने का निर्देश दिया। बीईओ अनूप गुप्ता सुबह करीब नौ बजे प्राथमिक विद्यालय मैनपुर कोट पहुंचे। जहां तैनात शिक्षक बच्चों को पढ़ाते मिले। यहां 150 के सापेक्ष कुल 92 बच्चे मौजूद थे। सभी कक्षाओं का भ्रमण कर उन्होंने बच्चों से सवाल पूछे, संतोषजनक उत्तर मिलने पर उन्होंने प्रसन्नता जताई। शिक्षकों को पाठ्य योजना बनाकर शिक्षण कार्य करने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने पूर्व माध्यमिक विद्यालय मैनपुर का निरीक्षण किया। जहां 48 बच्चों के सापेक्ष 37 बच्चे उपस्थित मिले। यहां भी कोई शिक्षक अनुपस्थित नहीं पाया गया। हालांकि बच्चों में जूते और मोजे का वितरण जल्द कराने की बात प्रधानाध्यापक से कही। इसके बाद वह प्राथमिक विद्यालय कोल्हुआ पहुंचे। जहां पर 117 के सापेक्ष 76 बच्चे मिले। उन्होंने प्रधानाध्यापक को सभी कक्षाओं में शैक्षणिक कैलेंडर लगवाने का निर्देश दिया। वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोल्हुआ में 43 बच्चों के सापेक्ष मात्र सात बच्चे उपस्थित मिले। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। यहां तैनात शिक्षकों को अभिभावकों से संपर्क कर उपस्थिति बढ़ाने के लिए सख्त हिदायत दी। प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेलवा बटेसरा का भी उन्होंने निरीक्षण किया। जहां पर सरकार की तरफ से दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान प्रधानाध्यापक संजय यादव, राजन तिवारी, प्रभु नारायण राय, दीक्षा शुक्ला, रणजीत सिंह, सुमन, शुभम शुक्ला, तेजप्रताप शर्मा और ब्रजेंद्र शाही आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें