सूर्योदय से सूर्यास्त तक कार्य बहिष्कार करेंगे डॉक्टर
पडरौना। कोलकाता में चिकित्सकों से मारपीट के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की तरफ से सोमवार को विरोध दिवस घोषित किया गया है। यहां के डॉक्टर विरोध स्वरूप सोमवार को सूर्योदय से सूर्यास्त तक इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर चिकित्सा सेवा ठप रखेंगे। यह जानकारी आईएमए के अध्यक्ष केएन सिंह ने दी।