संपूर्ण गन्ने की पेराई कर त्रिवेणी चीनी मिल हुई बंद
रामकोला। त्रिवेणी चीनी मिल गुरुवार को बंद हो गई। मिल ने संपूर्ण परिक्षेत्र के एक लाख, चार हजार क्विंटल गन्ने की पेराई की। चीनी मिल के उपाध्यक्ष एमए कुरैशी ने बताया की सरकार की जो नीति थी, उसके अनुसार किसी किसान का गन्ना खेत में नहीं बचा है। चीनी मिल के स्थापना के बाद पहली बार सात माह चीनी मिल चली। 16 नवंबर से चीनी मिल शुरू हुई थी और 13 जून को क्षेत्र के संपूर्ण क्षेत्र का एक करोड़, चार लाख क्वितंल गन्ने की पेराई करते हुए बंद हो गई। किसानों के खाते में गन्ना मूल्य का भुगतान भी भेजा गया है।