राजेश सैनी प्रदेश अध्यक्ष और अशोक महासचिव मनोनीत
पडरौना। पूर्वांचल व्यापार मंडल की बैठक रविवार को नगर के दरबार रोड स्थित कार्यालय में हुई। इस बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया।
बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा के बाद प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से राजेश सैनी को प्रदेश अध्यक्ष, अशोक कुमार मिश्र को प्रदेश महासचिव, शंभू श्रीवास्तव को प्रदेश संयोजक, विजय प्रकाश को प्रदेश प्रभारी, अरविंद सिंह को प्रदेश कोषाध्यक्ष, अखिलेश मणि त्रिपाठी को प्रदेश प्रवक्ता, विजय सैनी को प्रदेश सचिव, कमल को प्रदेश उपाध्यक्ष, नाथू सिंह पटेल को सलाहकार, जीवनदेव वर्मा को प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया।