फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
लेखपाल और कानूनगो हुए सम्मानित
विज्ञापन

पड़रौना। तहसील सभागार में रविवार को नवनियुक्त लेखपालों ने प्रशिक्षण में सहयोग करने वाले लेखपालों और कानूनगो को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
दो जून 2016 को तहसील में 42 लेखपाल नियुक्त हुए थे। उनका प्रशिक्षण अर्जुनहां में कराया गया। तत्कालीन डीएम ने पडरौना तहसील से योगेंद्र गुप्ता, प्रद्युन राव, बैंकटेश मिश्र, कसया तहसील के घनश्याम शुक्ला, ब्रजेश मणि, हरिशंकर सिंह, नीलेश रंजन राव, राधेश्याम सिंह, खड्डा तहसील के सत्यप्रकाश गुप्ता और तमकुहीराज तहसील के सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव को नामित किया था। इनके निर्देशन में प्रशिक्षण लेकर चयनित लेखपालों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। प्रशासन ने इनका स्थायीकरण भी कर दिया। रविवार को पडरौना तहसील सभागार में प्रशिक्षक लेखपालों को सम्मानित किया गया। इस दौरान लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा, जिलामंत्री बंसबहादुर यादव, संजीवन मिश्रा, मार्कंडेय गुप्ता, देवेश पांडेय, संतोष गुप्ता, अग्निवेष पांडेय, शिवांगी मिश्रा, पिंकी मिश्रा, राहुल दीक्षित, मनोज गौतम, श्याम चंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें