फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान कमाने गए युवक की हादसे में मौत

Fri, 29 Mar 2019 11:27 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
death
विज्ञापन
दुदही। राजस्थान कमाने गए विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बांसगांव खैरवा के युवक की हादसे में मौत हो गई। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। गांव के लोग भी घटना से गमगीन थे।
विज्ञापन

बांसगांव खैरवा टोला निवासी 27 वर्षीय रमेश प्रसाद पुत्र जगदीश 15 दिन पहले राजस्थान के जयपुर शहर गया था। वहां रमेश बर्फ बेचता था।

रविवार को बाइक से बाजार जा रहा था। किसी वाहन की चपेट से घायल हो गया। लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की रात मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।

परिवार में रमेश की मां, पत्नी एवं पांच बच्चे हैं। रमेश परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। गांव के लोगों ने बताया कि 80 साल की उम्र में मां मतीसरी देवी पर फिर कुदरत का कहर टूटा है। तीन वर्ष पूर्व बीमार पति जगदीश की मौत हुई थी। पति की बीमारी के इलाज में जमीन बंधक हो गई थी। अब इकलौते बेटे की हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन


रमेश के तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं। घर की माली हालत खराब होने से ही रमेश राजस्थान गया था। सिर्फ 15 दिन ही गुजरे थे कि उसकी मौत की खबर आ गई। अब उसकी पत्नी और मासूम बच्चों का भविष्य कौन संवारेगा।

युवक की मौत की खबर से मचा कोहराम
टेकुआटार। रामकोला क्षेत्र के परवरपार के टोला बनकटा निवासी मस्कट कमाने गए युवक की गुरुवार को हादसे में मौत हो गई। परिजनों को फोन से सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। गांव के लोगों ने बताया कि 40 वर्षीय सुरेंद्र यादव पुत्र दर्शन यादव अपने घर से लगभग एक साल पहले रोजी रोटी की तलाश में ओमान मस्कट कमाने के लिए गए थे। बृहस्पतिवार की रात आठ बजे अपने कमरे से पैसा भेजने के लिए बाहर निकले थे। सड़क पार करते दौरान किसी वाहन ने उन्हे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें