खड्डा। गोवंश की हत्या कर मांस बेचने के मामले में वांछित चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है।
प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम ने बुधवार को क्षेत्र के शिवदत्त छपरा गांव के पास से अमजद अंसारी निवासी ग्राम भुजौली बाजार खड्डा को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पिछले महीने धनौजी गांव के सरेह में एक गोवंश की हत्या कर मांस बेचने के तैयारी में लगे तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस के जांच में पता चला कि आरोपी ने ही बछड़े को काटने के लिए उपलब्ध कराया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इसके उपर एसपी ने 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।