पडरौना। कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में वांछित 15 हजार रुपये के एक इनामी को मंगलवार को गिरफ्तार किया। एसपी धवल जायसवाल ने उसकी गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित किया था।
एसपी ने बताया कि पडरौना कोतवाली क्षेत्र के छावनी किदवई नगर निवासी नसरुद्दीन पर दुष्कर्म का केस दर्ज था। पुलिस उसकी तलाश में थी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित किया गया था। कोतवाली पुलिस ने उसे मंगलवार को शहर से गिरफ्तार कर लिया। संवाद