फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शिविर में चिह्नित किए 15 टीबी मरीज

Thu, 11 Jul 2024 04:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
टेकुआटार। टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेकुआटार की ओर से बुधवार को रामकोला विकास खंड के गांव रामबर बुजुर्ग के आयुष्यमान आरोग्य मंदिर में कैंप लगाया गया, जिसमें ग्राम पंचायत के 107 मरीजों का रजिस्ट्रेशन कर उनकी जांच की गई,जिसमें 15 टीबी मरीज चिह्नित किए गए। हेल्थ कैंप में आए कुल 107 मरीजों का सीएचओ नीलम, अभिप्रिया एवं रिंकी गौतम ने स्वास्थ्य का परीक्षण किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के जिला पर्यवेक्षक अमरीश शुक्ला ने बताया कि इस कैंप में 107 लोगों का एक्स रे किया गया, जिसमे 15 टीबी मरीज चिह्नित किए गए। इसके अलावा 16 संभावित व्यक्तियों के बलगम के नमूने एकत्रित कर माइक्रोस्कोपी एवं सीबी नाॅट जांच के लिए भेजा गया। इस दौरान रविंद्र, रजत मिश्रा, संगिनी एवं आशा सहित ग्रामीण पुरुष एवं महिलाएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें