पडरौना। नगर के परसौनी कला से हरका जाने वाली सड़कों के अलावा जिले की 15 सड़कों की मरम्मत होगी। करीब 11020 किलोमीटर लंबी इस सड़क की मरम्मत के लिए जिला पंचायत की तरफ से 4.73 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
जिला पंचायत की तरफ से जिले की तीन सड़कों को दस लाख की रुपये की लागत से गड्ढामुक्त करने की स्वीकृति मिली थी। इन सड़कों की मरम्मत कर गड्ढों की पैचिंग करा दी गई है। इसके अलावा जर्जर हो चुकीं जिले की 15 सड़कों की मरम्मत कराने की स्वीकृति मिली है। जर्जर होने से इन सड़कों से आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ती थी। जिला पंचायत कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, कुल 11,020 किलोमीटर सड़क की मरम्मत की स्वीकृति मिली है। उन सड़कों की मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मरम्मत कार्य पर 3.73 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
0
इन संपर्क मार्गों की होगी मरम्मत
जिला पंचायत की तरफ से पडरौना-खड्डा मार्ग से लीलाधर छपरा तक, सोहरौना से तुर्कहां तक, सिसवा रामसहाय मार्ग पर लेपन कार्य, मुजडीहा चौराहे से महाराजगंज बार्डर तक, पकड़ी चौराहा से सोहरौना तक, झांगा खैरटवा से भैंसही सिकटा तक, सोनवल से मंसाछापर से मदरसा तक, नंदलाल छपरा संपर्क मार्ग का लेपन कार्य, महुंई संपर्क मार्ग का सीसी रोड व पिच मरम्मत कार्य, सिधुआ मिश्रौली से कठकुइयां तक, परसौनी कला से हरका तक, गंगौली से भटवलिया तक, भोकरियां बरियारपुर से लक्ष्मीगंंज तक, बैरिहवां से फिरोजहां तक, शाहपुर अमही से लकी बाग तक संपर्क मार्गों का मरम्मत कार्य होगा।
0
जिला पंचायत की तरफ से 15 संपर्क मार्गाें की मरम्मत की स्वीकृति मिली है। इसमें कुल 11020 किलोमीटर सड़कों का मरम्मत कार्य होना है। इसके लिए 4.73 करोड़ रुपये खर्च होंगे। टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। तीन माह में मरम्मत कार्य पूरा करा लिया जाएगा। -सावित्री जायसवाल, अध्यक्ष, जिला पंचायत, कुशीनगर।