कुशीनगर। सूर्या क्रिकेट क्लब सूर्यनगर महुअवां बुजुर्ग की तरफ से आयोजित तीन दिवसीय रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच तुर्कपट्टी और तमकुहीराज की टीम के बीच हुआ। इसमें तुर्कपट्टी की टीम ने तमकुहीराज को सात विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। सोमवार को शाम को हुए इस फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर तमकुहीराज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित चार ओवरों में सात विकेट खोकर यह टीम 20 रन ही बना पाई। तमकुहीराज की तरफ से कप्तान अजीत ने सर्वाधिक छह रन बनाए। तुर्कपट्टी की तरफ से सुजीत, सत्येंद्र, टिंकू व अशरफ ने 1-1 विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी तुर्कपट्टी की टीम ने 4 गेंद शेष रहते ही सात विकेट से मैच जीतकर ट्रॉफी अपने नाम कर लिया। तुर्कपट्टी की तरफ से जितेंद्र मद्धेसिया ने नाबाद सर्वाधिक नौ रन बनाए। तमकुहीराज की तरफ से कोई भी गेंदबाज विकेट लेने में सफल नहीं हुआ। तुर्कपट्टी टीम के विकेट कीपर आलोक को मैन ऑफ द मैच तथा जितेंद्र को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि मुकेश पटेल ने मैच का उद्घाटन किया। अंपायरिंग रवि व बृजेश तथा कमेंट्री एवं स्कोरिंग क्रमश: मोनू व गोवर्धन ने किया। इस दौरान फिरोज अंसारी, बालेश्वर मद्धेसिया, गौरीशंकर तुलस्यान, चंद्रजीत यादव, प्रवीण शाही, सूरज गिरि एवं विशाल मद्धेसिया सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।