फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण..

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 14, 886 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

पडरौना (कुशीनगर)। कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर जिला प्रशासन की तरफ से कोविड टीकाकरण में काफी तेजी लाई गई है। शुक्रवार को विभिन्न आयु वर्ग के 14,886 लोगों को टीका लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शुक्रवार शाम तक 13 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी लगाई गई, जबकि 226 को प्रीकॉशन डोज दी गई। इसी तरह 15 फ्रंटलाइन वर्कर्स को दूसरी तथा 427 को प्रीकॉशन डोज दी गई। 15 से 17 साल की आयु के 839 किशोरों का टीकाकरण किया गया। 18 से 44 साल के 1601 युवाओं ने पहला और 7783 ने दूसरा टीका लगवाया। 45 से 59 साल वालों में 248 प्रथम व 1941 दूसरा टीका लगवाने वाले रहे। 60 साल से अधिक आयु के 248 लोगों को पहला, 1445 को दूसरा टीका लगाया गया। इस आयु के 94 लोगों को प्रीकॉशन डोज दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें