फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लंबे समय से तैनात 148 उपनिरीक्षक हटाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 को लेकर पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में एसपी केशव कुमार ने मंगलवार को जिले में तैनात 148 उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण कर दिया। इनमें लंबे समय से एक ही थाने, चौकी या स्थान पर तैनात उपनिरीक्षक शामिल हैं। सभी को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है। एसपी केशव कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग और पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के क्रम में यह कार्रवाई की गई है। जनहित को भी स्थानांतरण का आधार बनाया गया है। लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात पुलिसकर्मियों को हटाने की प्रक्रिया के तहत यह फेरबदल किया गया है। एसपी की ओर से जारी स्थानांतरण सूची में सभी 148 उपनिरीक्षकों के नाम और उनके नए तैनाती स्थल का उल्लेख किया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें