फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कुशीनगर मेें तीन दिन में 148 मिमी बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। 24 से 26 सितंबर के बीच जिले में कुल 148 मिमी बारिश दर्ज की गई है। 24 सितंबर को 49.5 मिमी, 25 सितंबर को 10 मिमी और 26 सितंबर को सबसे अधिक 88.5 मिमी वर्षा हुई। लगातार बारिश से जगह-जगह जलभराव और कीचड़ से आवागमन की समस्या बढ़ गई है। खेतों में खड़ी फसलों पर भी बारिश का असर पड़ा है। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के प्रभारी डॉ. पुष्पेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बीते बृहस्पतिवार से शुरू हुई बारिश शनिवार तक जारी रही। तीन दिनों में हुई कुल बारिश में सबसे अधिक 26 सितंबर को 88.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। इससे निचले इलाकों में पानी भर गया। कई ग्रामीण रास्तों पर कीचड़ होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। बाजारों में भी बारिश का असर दिखाई दिया और सामान्य दिनों की अपेक्षा चहल-पहल कम रही। बारिश के कारण किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें