कसया (कुशीनगर)। जम्मू कश्मीर के कैबिनेट मंत्री रसपाल वर्मा ने शनिवार की सुबह कुशीनगर स्थित महात्मा बुद्ध के महापरिनिर्वाण मंदिर पहुंचकर दर्शन व पूजन किया। उसके बाद वहां मौजूद बौद्ध भिक्षुओं से बुद्ध से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। मंदिर बाहर निकलते समय हियुवा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा की अगुवाई में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री को बुद्ध की प्रतिमा भेंट किया। मंत्री बिहार के गोपालगंज में किसी विशेष सम्मेलन में भाग लेने के लिए जा रहे थे। इस मौके पर तहसीलदार सुक्रमा प्रसाद विश्वकर्मा, भंते रत्नाकर, डॉ. मदन शर्मा, रमेश विश्वकर्मा, गोपाल शर्मा, भागीरथी, रामआशीष, शोभनाथ आदि ने कुशीनगर में उनको माला पहनाकर स्वागत किया।