फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रोजगार के लिए 141 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

Thu, 07 Mar 2024 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। विकास खंड परिसर में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत बुधवार को रोजगार मेेले का आयोजन किया गया। इसमें कुल 141 अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र दिया गया।
विज्ञापन

इस रोजगार मेले में कुल 371 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। नियोक्ता कंपनियों के भर्ती अधिकारियों ने पंजीकृत अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। उनमें से 141 अभ्यर्थियों का रोजगार के लिए चयन किया। चयनित अभ्यर्थियों को दस हजार रुपये से 18 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। बीडीओ विजय कुमार सिंह ने कहा कि युवाओं के लिए यह रोजगार मेला अत्यंत लाभप्रद है। रोजगार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत यह रोजगार मेला युवाओं की आकांक्षाओं को ऊंची उड़ान प्रदान करने में शत-प्रतिशत खरा उतरेगा।
इस दौरान नोडल प्रधानाचार्य/ जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन दीपक कुमार यादव, जिला कौशल प्रबंधक कौशलेंद्र प्रताप सिंह, अभय श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम प्रबंधक विनय पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें