फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तरयासुजान क्षेत्र में 14 घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
तरयासुजान क्षेत्र में 14 घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन

तमकुहीरोड। तरयासुजान विद्युत उपकेंद्र की बिजली ब्रेकडाउन व रोस्टिंग के चलते बुधवार आधी रात से बृहस्पतिवार को दो बजे तक लगभग 14 घंटे तक बिजली गुल रही। इससे सैकड़ों गांवों के लोगों को बिजली के साथ पानी के संकट से गुजरना पड़ा। विद्युतकर्मियों की पेट्रोलिंग टीम की ओर से घंटों मशक्कत के बाद फाल्ट खोजकर ठीक किया जा सका।
विज्ञापन

राजापाकड़ से तरयासुजान आने वाली 33 हजार की हाईटेंशन लाइन बुधवार रात साढ़े 12 बजे अचानक ब्रेकडाउन हो गई। इसकी खोज के लिए बृहस्पतिवार सुबह से विद्युत कर्मचारियों की तीन टीमें लगाई गईं। कई घंटों की पेट्रोलिंग के बाद उन्हें फाल्ट मिल गया और घंटों मशक्कत के बाद डालियों को काटकर उसे साफ किया जा सका, लेकिन आपूर्ति बहाल होने के पहले ही रोस्टिंग शुरू हो गई। इसके चलते तरयासुजान, तीनफेडिया, दाहू गंज, पिपराघाट, विरवट कोंन्हवलिया, दवनहा, परसा उर्फ सिरिसिया, सुमही संतपट्टी, मिश्रौली, सुमही बुजुर्ग उर्फ मेहदीया, दोमाठ, राजपुर खाश,जंगलीपट्टी सहित अन्य गांवों की बिजली गुल रही। बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे आपूर्ति बहाल हुई तब जाकर उपभोक्ताओं को राहत मिली। इस संबंध में तरयासुजान विद्युत उपकेंद्र के जेई दीपक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि फाल्ट ठीक कराकर आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें