फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 14 महादानियों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नारायण गो सेवा समिति की तरफ से सोमवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। 14 महादानियों ने रक्तदान किया। समिति के अध्यक्ष विकास राय ने कहा कि स्वस्थ और योग्य लोगों को नियमित रूप से रक्तदान कर मानवता की सेवा में योगदान देना चाहिए। समिति के सचिव राजीव तिवारी ने कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त से जरूरतमंद मरीजों की मदद की जा सकती है। उन्होंने लोगों से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की। इसके बाद योगेंद्र सिंह, सूरज कुमार, विजय कुमार, इरफान अली और फिरोज आलम समेत 14 लोगों ने रक्तदान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें