फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण..

विज्ञापन
विज्ञापन
13, 637 लोगों ने लगवाया कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

पडरौना (कुशीनगर )। मंगलवार को जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अंतर्गत कोविड टीकाकरण किया गया। शाम तक कुल 13637 लोगों का टीकाकरण किया गया।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि 18 साल से अधिक उम्र के 8073 लोगों को पहला व 1300 को दूसरा टीका लगाया गया। 45 साल से अधिक आयु के 383 लोगों को पहला व 430 को दूसरा टीका लगाया गया। क्लस्टर अप्रोच के तहत 2864 लोगों को पहला व 36 लोगों को दूसरा टीका लगाया गया, जबकि 45 साल से अधिक आयु के 301 व्यक्तियों को पहला व 324 को दूसरा टीका लगाया गया। इस दिन 11821 लोगों को पहला और 2016 लोगों को दूसरा टीका लगाया गया। इस प्रकार कुल 13637 लोगों का टीकाकरण किया गया। इनके टीकाकरण में 1107 कोविशील्ड और 256 वॉयल कोवैक्सीन की खपत हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें