फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रमुख गिरिजेश जायसवाल भाजपा से निष्कासित

Wed, 20 Jun 2018 11:37 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
एकजुट होगी बीजेपी - फोटो : Getty
विज्ञापन
पडरौना। भाजपा समर्थित ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के मामले में पूर्व प्रमुख गिरजेश जायसवाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। उन पर अनुशासनहीनता बरतने का आरोप है। एक अन्य मामले में फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के फाजिलनगर मंडल अध्यक्ष विजय शंकर तिवारी को उनके पद से मुक्त कर दिया गया है। यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही ने बुधवार की देर शाम दी। उन्होंने बताया कि ओमप्रकाश वर्मा भाजपा के सहयोग से जिला पंचायत सदस्य चुने गए हैं और उनकी पत्नी दुदही की ब्लॉक प्रमुख हैं। भाजपा समर्थित ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के मामले में क्षेत्रीय विधायक, क्षेत्र के सभी पदाधिकारी एवं मंडल समिति से बातचीत कर अविश्वास प्रस्ताव के मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया। फिर भी पूर्व प्रमुख गिरिजेश जायसवाल ने बसपा व सपा के साथ मिलकर ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दाखिल कराया, जो अनुशासनहीनता है। उन्होंने बताया कि विजय शंकर तिवारी को मंडल अध्यक्ष के पद से मुक्त कर जिला कार्यसमिति का सदस्य नामित किया गया है तथा उनकी जगह फाजिलनगर मंडल का अध्यक्ष फाजिलनगर मंडल के ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकुल तिवारी को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें