फाजिलनगर (कुशीनगर)। स्थानीय बाजार के सेंट्रल बैंक के सामने शुक्रवार को एक चाय की दुकान में कोई व्यक्ति चार साल की बच्ची को छोड़कर गायब हो गया। देर शाम तक न तो उसका अभिभावक आया और न ही पुलिस ही पहुंची थी। शुक्रवार को दिन के करीब 11 बजे एक व्यक्ति इस बच्ची के साथ दुकान में पहुंचा तथा नाश्ता के बाद बच्ची को दुकान बाहर तख्त पर बैठा दिया और कहीं चला गया। काफी देर बाद भी जब वह व्यक्ति वापस नहीं लौटा तो बच्ची रोने लगी। दुकानदार ने बच्ची को चुप कराया। अंदाजा लगाया जा रहा था कि इसका अभिभावक सामान खरीदने गया होगा, लेकिन देर शाम तक भी वापस नहीं लौटा तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी।