फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शिविर लगाकर 131 लोगों की टीबी की जांच

Thu, 20 Jun 2024 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के पड़री पिपरपाती के पंचायत भवन पर बुधवार को सरकार की तरफ से चलाए जा रहे टीबी उन्मूलन अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर लगाकर क्षेत्र के टीबी मरीजों की निशुल्क जांच की गई। उन्हें स्वास्थ्य संबंधित उचित परामर्श के साथ दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर में 131 मरीजों की जांच की गई।
विज्ञापन

पड़री पिपरपाती पंचायत भवन पर टीबी उन्मूलन अभियान के तहत निःशुल्क जांच शिविर लगाकर मरीजों की जांच की गई। इसमें ब्लड प्रेशर, शुगर, चेस्ट एक्स-रे कर क्षेत्रीय मरीजों को उचित परामर्श दिया गया। जांच के बाद निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। इस कार्यक्रम में कुल 131 मरीजों की जांच की गई। इसमें 125 मरीजों की एक्स-रे जांच के बाद 16 मरीज संक्रमित पाए गए और नौ मरीजों में संभावित लक्षण मिले। इस दौरान कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर अवनीश प्रताप, रेडियोग्राफर रजत मिश्र, सीएचओ जयंती, एएनएम रंजना देवी, आशा मंजू सिंह, रिंकी शर्मा, सरिता भारती, रंजना शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें