फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड टीकाकरण..

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 13085 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

पडरौना (कुशीनगर)। शनिवार को शाम तक जिले में 60 केंद्रों पर कोविड टीकाकरण किया गया। इन केंद्रों पर कुल 13085 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय कुमार गुप्ता ने बताय कि शनिवार से जनपद में गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण भी शुरू हो गया। हालांकि अभी तक इनके लिए अलग टीकाकरण बूथ नहीं बनाया गया है। उन्होंने बताया कि शनिवार को 18 साल से अधिक आयु के 7470 लोगों को पहला और 1389 को दूसरा टीका लगाया गया। 45 साल से अधिक उम्र के 323 लोगों को पहला तथा 1062 को दूसरा टीका लगाया गया। क्लस्टर एप्रोच के तहत 18 साल से अधिक आयु के 2434 लोगों को पहला व 79 लोगों को दूसरा डोज दिया गया। 45 साल से अधिक उम्र वाले 253 को पहला एवं 75 लोगों को दूसरा टीका लगाया गया। इस दिन 10480 लोगों को पहला व 2605 लोगों को दूसरा टीका लगाया गया। इस प्रकार शाम तक कुल 13085 लोगों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें