लक्ष्मीगंज। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत शनिवार को 13 किशोरियों ने सर्वाइकल कैंसर रोधी टीका लगवाया। इस दौरान स्वास्थ्य टीम ने छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर मुफ्त में दवाएं दीं। डाॅ. राहुल त्रिपाठी ने स्कूल में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जानकारी दी। उन्होंने एचपीवी वायरस को सर्वाइकल कैंसर की वजह बताया। समय-समय पर एचपीवी टीकाकरण से सर्वाइकल कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है। इस मौके पर डाॅ. शरीफ आजाद खान, राजेश गौतम, विनय गुप्ता, वीना शर्मा, शीला ओझा, ओमप्रकाश चौधरी, शबनम, रेखा श्रीवास्तव आदि शामिल रहे। संवाद