तमकुहीरोड। जंगलीपट्टी के क्षतिग्रस्त स्पर को बचाने के लिए बाढ़ खंड डिवीजन ने प्रयास तेज कर दिया है। दो दिन पहले इस स्पर का 50 मीटर हिस्सा नदी की तेज धार से कट गया था। इस स्पर को मजबूत बनाने के लिए कार्य हो रहा है। गंडक नदी के डिस्चार्ज में लगातार उतार चढ़ाव के चलते एपी तटबंध के जंगली पट्टी के पास बने दोनों स्पर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। दोनों क्षतिग्रस्त स्परों को बचाने के लिए बाढ़ खंड डिवीजन ने प्रयास तेज कर दिया है। गंडक नदी के रुख से वाकिफ ग्रामीणों का कहना है कि क्षतिग्रस्त स्परों की समय रहते मरम्मत होने पर ही इस क्षेत्र को बाढ़ की विभिषिका से बचा पाना संभव होगा। क्योंकि गंडक नदी का जलस्तर अभी कम है। बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता भरतराम का कहना है कि क्षतिग्रस्त स्परों को बचाने के लिए कार्य कराया जा रहा है। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।