कसया एनके होटल को सील करातीं कसया एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव व सीओ कुंदन सिंह।संवाद
कसया के एनके गेस्ट हाउस सील, एसडीएम और सीओ ने संयुक्त रूप से मारा छापा
होटल में आने-जाने वालों का नहीं था ब्योरा, एनओसी भी नहीं थी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। कसया की एसडीएम और सीओ ने शुक्रवार को नगर में पकवा इनार के निकट संचालित एनके होटल में संयुक्त रूप से छापा मारा। वहां छह युवक-युवतियां पकड़ी गईं। होटल संचालक के पास वहां आने वालों का कोई ब्योरा नहीं था और न ही एनओसी थी। लिहाजा, एसडीएम ने होटल को सील करा दिया। युवतियों को उनके परिजनों को बुलाकर उनकी सुपुर्दगी में दिया गया।
कसया नगर में संचालित इस होटल में अनैतिक कार्य किए जाने की शिकायत पर एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव और सीओ कुंदन सिंह ने दोपहर में पुलिस फोर्स के साथ छापा मारा। वहां छह युवक और छह युवतियां पकड़ी गई। छानबीन की गई तो होटल में आने वालों का कोई ब्योरा नहीं था न ही रजिस्टर में दर्ज किया गया था। इसके अलावा होटल की एनओसी भी नहीं थी।
इसलिए एसडीएम ने होटल को सील करा दिया। युवतियों के परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया है। कसया के सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि होटल में छह युवक और युवतियां पकड़ी गई हैं। सभी बालिग हैं। युवतियों को उनके परिवारवालों को बुलाकर उनकी सुपुर्दगी में दिया गया। बताया कि एसडीएम ने होटल को सील करा दिया है।