फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: छात्रवृत्ति परीक्षा में चयनित 12 छात्र किए गए पुरस्कृत

Fri, 06 Mar 2026 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
सुकरौली में पुरस्कृत होते राष्ट्रीय आय एंव योग्यता परीक्षा में चयनिय छात्र।स्रोत-सोशल मीडिया - फोटो : रंग खेलने के दौरान हुए पथराव में घायल अधेड़ व पास में बैठे परिजन।
विज्ञापन
सुकरौली। उच्च प्राथमिक विद्यालय बरसैना के 12 छात्रों का राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में चयन हुआ है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विद्यालय प्रबंधन की ओर से इन छात्रों को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाध्यापक राजकुमार सिंह ने बताया कि इन सभी छात्र-छात्राओं को प्रतिवर्ष छात्रवृत्ति के रूप में 12 हजार रुपये मिलेंगे। पिछले वर्ष भी इस विद्यालय से अतुल गुप्ता का चयन हुआ था। इस वर्ष राहुल, आदित्य, प्रवीन, शीतल मौर्या, रेशमा राजभर, विजय लक्ष्मी, स्मिता, आयशा, प्रियांशु शर्मा, अनिकेत, आयुष सिंह, मोहन का चयन हुआ है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के शिक्षकों की कड़ी मेहमत और छात्रों की लगन से ऐसा हुआ है।
इस दौरान विजेंद्र मणि त्रिपाठी, डॉ अबुलैश अंसारी, सुप्रिया त्रिपाठी, मनोज कुमार मिश्रा, श्याम सुंदर तिवारी, वीरेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें