फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लग्जरी कार से 12 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Fri, 09 Feb 2024 03:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
समउर बाजार/पटहेरवा। बिहार से गांजा लेकर देवरिया जा रहे लग्जरी कार सवार दो तस्करों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को दबोच लिया। कार से करीब 12 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपियों को जेल भेज दिया। एक आरोपी तमकुहीराज का तो दूसरा गोपालगंज जिले का रहने वाला है।
विज्ञापन

पटहेरवा थाना क्षेत्र के फाजिलनगर कस्बे से गश्त कर सुबह एसओ राकेश रोशन सिंह टीम के साथ लौट रहे थे। इस दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि दो तस्कर लग्जरी कार से गांजा लेकर देवरिया जा रहे हैं। पुलिस ने ओवरब्रिज के पास घेराबंदी कर कार को रोक लिया। पुलिस की जांच में कार की डिकी से करीब 12 किलो गांजा मिला। पुलिस ने तस्करों की पहचान तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडीला गुणाकर गांव निवासी संजीव कुमार पांडेय, गोपालगंज जिले के थाना उचकागांव के जलालडीह गांव निवासी मनोज पांडेय के रूप में की। पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने सरगना का नाम बताया, जो गोपालगंज का रहने वाला है। कुशीनगर और देवरिया के कई युवक गांजा और शराब तस्करी के धंधे में शामिल बताए जाते हैं। पुलिस तस्करी के धंधे में शामिल युवकों के बारे में पता लगा रही है। एसओ राकेश रोशन सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों को जेल भिजवा दिया गया है। इस धंधे में जुड़े कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं। उनके बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें