फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सोया नगेट मशीन देने के नाम पर हड़प लिए 11.68 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
-इंदौर की कंपनी के मालिक पर पुलिस ने दर्ज किया केस, कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उजारनाथ। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांव चंद्रौटा निवासी एक महिला को सोया नगेट मशीन देने के नाम पर 11.68 लाख रुपये हड़प लिए गए। इस मामले में मध्य प्रदेश के इंदौर की कंपनी के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

थाना क्षेत्र के चंद्रौटा गांव की नंदनी त्रिपाठी के पति लक्ष्मण ग्रामोद्योग संस्थान चंद्रौटा के स्वामी थे। उन्होंने संस्था के उद्योग लगाने के लिए पंजाब नेशनल बैंक जोकवा से ऋण लेकर मध्य प्रदेश के इंदौर इंजीयरिंग एंड ट्रेडिंग 508 होराइज ओएसिस ग्रीन महालक्ष्मी नगर इंदौर प्रोप्राइटर सुरेंद्र प्रसाद सोनी के खाते में 11,68,200 में सोया नगेट मशीन के लिए भेजा था, लेकिन इसके पति की मृत्यु 26 सितंबर 2021 को हो गई। कंपनी की ओर से न तो मशीन भेजी गई और न रकम वापस की गई। कंपनी से कई बार संपर्क किया गया। कंपनी ने बताया कि आपकी खरीद का ऑर्डर कैंसल कर दिया गया है, और आपके खाते में दो लाख रुपये वापस कर दिया गए हैं। जबकि खाते में कंपनी ने रुपये नहीं भेजे। अब कंपनी के जिम्मेदार न तो फोन उठा रहे हैं और न ही रुपये वापस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर कंपनी के स्वामी सुरेंद्र प्रसाद सोनी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें