फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली मिलन

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलों से होली खेली, एक-दूसरे को दी बधाई
विज्ञापन

गुरवलिया बाजार। ब्रह्मपुर गांव के पंचायत भवन परिसर में बुधवार को अखिल भारतीय युवा यादव महासभा ने होली मिलन आयोजित किया। फूलों से होली खेलकर एक दूसरे को बधाई दी गई। पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह ने कहा कि होली का त्यौहार उत्साह और उमंग से भरा होता है। यह त्योहार एक दूसरे के प्रति प्रेम, स्नेह और निकटता लाता है। इसलिए इसे आपसी मेल जोल के साथ मनाना चाहिए। कार्यक्रम को सपा जिलाध्यक्ष मुहम्मद इलियास अंसारी, संतोष यदुवंशी आदि ने संबोधित किया।इस दौरान धुरी प्रसाद, पारस यादव, जाकिर हुसेन, राकेश यादव, सिकंदर प्रसाद, मंटर यादव, प्रहलाद यादव, रामायन मिश्र, राजकुमार प्रसाद, रामा यादव, चंद्रिका यादव, रामऔतार प्रसाद, शिवम मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें