सफारी गाड़ियों से घूम सकेंगे पर्यटक
खड़्डा। यूपी से सटे बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल में अब पर्यटक सफारी वाहन से भ्रमण कर वन्यजीवों का दीदार कर सकेंगे। इसके अलावा अन्य कई सुविधाओं का लोकार्पण बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बुधवार को वाल्मिकी नगर पहुंच कर किया। कुशीनगर के खड्डा थाना क्षेत्र से सटे बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में देशी-विदेशी पर्यटकों को लुभाने के लिए बनाए गए इक्को हट, ट्री हट का उप मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया। वाल्मिकी बिहार होटल के छह एसी और इतने ही नान एसी कमरों का लोकार्पण करने के साथ जटाशंकर नाका पर जंगल सफारी के लिए अनुबंध पर उपलब्ध चार सफारी गाड़ियों को झंडी दिखाकर रवाना किया।