तमकुहीरोड। सेवरही चीनी मिल ने 24 से 31 दिसंबर तक का गन्ना मूल्य 11.50 करोड़ का भुगतान किसानों के खाते में कर दिया है। चीनी मिल के अधिशासी निदेशक वाईपी सिंह व गन्ना महाप्रबंधक डॉ. रामवीर सिंह ने बताया है कि अब तक चीनी मिल ने 5.89 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुकी है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे बिचौलियों के झांसे में आकर औने-पौने दाम पर गन्ना नहीं बेचें। चीनी मिल को ही साफ-सुथरा व ताजा गन्ने की आपूर्ति करें। संवाद