फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: इंटर की 11465 व हाईस्कूल की 8655 कापियों का हुआ मूल्यांकन

Thu, 02 Apr 2026 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है। बुधवार को इंटर की 11465 और हाईस्कूल की 8655 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि उदित नारायण इंटर कालेज में बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 123639 कापियां आवंटित की गई हैं। इसके मूल्यांकन के लिए 502 परीक्षक तैनात है। उपस्थित परीक्षकों ने 1066 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। बुद्ध इंटर कालेज में तैनात 494 परीक्षकों को उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन के लिए 129137 कापियां आंवटित है। इन परीक्षकों ने 10399 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। हाईस्कूल में नवजीवन इंटर कालेज पटहेरवा में 146026 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना है। दूसरे दिन 4508 कापियों का तैनात 792 में से उपस्थित परीक्षकों ने मूल्यांकन किया। श्रीगांधी स्मारक इंटर कालेज हाटा में मूल्यांकन के लिए बोर्ड की तरफ से मिली 157062 उत्तरपुस्तिकाओं का तैनात 837 में से उपस्थित परीक्षकों ने 4147 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें