फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: समारोह में वैवाहिक बंधन में बंधे 112 जोड़े

Sat, 16 Dec 2023 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
खड्डा ब्लॉक सभागार में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में वर वधू को आशीर्वाद देते विधायक विवे
विज्ञापन
खड्डा। ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 100 हिन्दू और 12 मुस्लिम समेत कुल 112 जोड़े एक दूजे के हो गए। उन्हें गृहस्थी का सामान देकर विदा किया गया।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे वर पक्ष की तरफ से बरात खड्डा ब्लॉक परिसर पहुंची। द्वारपूजा समेत अन्य विधियां पूरी कर वर-वधू को विवाह मंडप में ले जाया गया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हिन्दू पक्ष के 100 जोड़े अग्नि के सात फेरे लिए। इसी तरह इस्लाम धर्म के अनुसार 12 जोड़ों का निकाह कराया गया। अंत में विधायक विवेकानंद पांडेय, ब्लॉक प्रमुख शशांक दुबे, एसडीएम आशुतोष, छितौनी चेयरमैन अशोक निषाद, चेयरमैन प्रतिनिधि खड्डा दुर्गेश्वर वर्मा आदि ने वर-वधू को सुखी गृहस्थ जीवन का आशीर्वाद दिया। इसके बाद सभी जोड़ों को गृहस्थी का सामान देकर विदा किया गया। इस दौरान नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव, बीडीओ विनीत यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें