जीडीएस इंटरनेशनल स्कूल में ट्रॉफी देकर खिलाड़ियो को किया गया सम्मानित।
पडरौना। नगर के जेडीएसए इंटरनेशनल स्कूल परिसर में रविवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता हुई। इसमें कुल 11 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीता। इन सभी विजेता खिलाड़ियों को 14 सितंबर को गोरखपुर में आयोजित होने वाली मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा।
सुबह करीब दस बजे हुई शुरू कराटे प्रतियोगिता में सबसे पहले 14 वर्षीय बालक वर्ग की प्रतियोगिता हुई। इसमें अबूबकर सिद्दीकी, साजिद अली, जीशान अंसारी, हर्षवर्धन ने स्वर्ण पदक जीता। 14 वर्षीय बालिका वर्ग में प्रशंसा श्रीवास्तव ने स्वर्ण पदक जीता। 17 वर्षीय बालक वर्ग में आदित्य गोयल, विनायक गुप्ता और अनूप कुशवाहा और 19 वर्षीय बालिका वर्ग में बेबी मद्धेशिया, जया सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। इन सभी विजेता खिलाड़ियों को शैलेंद्र शुक्ला, जेपी सिंह, सावंर गोयल, ध्रुव जयसवाल और नंदकिशोर यादव ने पुरस्कृत किया। अंत में प्रधानाचार्य सुरजीत साहा ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस दौरान राजेश यादव, अनिल मिश्रा, बजरंगी यादव, बीएन मिश्रा, कामोद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।