फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कलश यात्रा के साथ 11 दिवसीय रुद्र महायज्ञ शुरू

Wed, 08 May 2024 03:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
परसौनी घाट पर कलश में जल भारने पहुंचीं कन्याएं।
विज्ञापन
मंसाछापर। क्षेत्र के जटहां बाजार प्राचीन शिव मंदिर परिसर में मंगलवार को 11 दिवसीय रुद्र महायज्ञ शुरू हुआ। आयोजकों की तरफ से कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

अयोध्या से आए पुरोहितों ने विधि-विधान से कलश का पूजन किया। हरहर महादेव के जयघोष के साथ निकली कलश यात्रा जटहां बाजार, जरार होते हुए बिहार के परसौनी नदी घाट पहुंची। वहां कलश में जल भरा गया। इसके बाद कलश यात्रा विभिन्न गांवों से होते हुए यज्ञ मंडप पहुंची। यज्ञ मंडप में कलश स्थापित कर रुद्रमहायज्ञ शुरू हुआ। ग्राम प्रधान मोहन कुशवाहा ने बताया कि यज्ञ के दौरान दिन में श्रीमद्भागवत कथा और रात में रामलीला का मंचन होगा।इस दौरान आचार्य हनुमान दास महाराज, ग्राम प्रधान मोहन कुशवाहा, भोला जायसवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, श्रीकांत जायसवाल, पंकज गुप्त, संजय शाह, सिब्बन मोदनवाल, अमित गुप्त, राजू कश्यप, आशीष रौनियार, लल्लन जायसवाल, धीरज रौनियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें