फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भाजपा समर्थित 11 उम्मीदवार जीते

Fri, 18 Oct 2024 04:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले में बृहस्पतिवार को 14 सहकारी गन्ना विकास समितियों का चुनाव संपन्न हुआ। भाजपा समर्थित कुल 13 समितियों के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार चुनाव मैदान में खड़े थे, जिसमें से 11 समितियों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी निर्वाचित हुए। पडरौना और रामकोला सहकारी गन्ना विकास समिति खेतान के हुए अध्यक्ष पद के चुनाव बड़ा दिलचस्प रहा। इन दोनों समितियों पर चुनाव मैदान में दावेदारी ठोक रहे प्रत्याशियों को बराबर मत मिले थे। इसके बाद लाॅटरी के जरिए निर्णय लिया गया, जिसमें पडरौना से निर्दल उम्मीदवार ललिता देवी और रामकोला खेतान से निर्दल प्रत्याशी अंबरीश कुमार राव ने जीत दर्ज की। इसके अलावा सभी समितियों पर एक-एक उपाध्यक्ष चुने गए। इसको लेकर गन्ना समितियों पर पूरे दिन गहमा गहमी का माहौल रहा। रामकोला, पडरौना शहर के अलावा कई समितियों पर ग्राम प्रधान जैसा चुनाव का नजारा रहा। इसको लेकर पुलिस अलर्ट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें