फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की मनाई गई 10वीं पुण्यतिथि

Tue, 17 Sep 2024 04:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। विश्व हिंदू महासंघ कुशीनगर की ओर से गंगीराम मंदिर परिसर में सोमवार को ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ महराज की 10वीं पुण्यतिथि मनाई गई। मुख्य अतिथि विहिम के प्रदेश मंत्री राजन जायसवाल व विशिष्ट अतिथि विहिम के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हुगली वीरेंद्र सिंह, गोरक्ष प्रांत के संभाग प्रभारी दिग्विजय किशोर शाही ने उनके चित्र पर पुष्पार्चन कर उनके व्यक्तित्व पर वृहद रूप से प्रकाश डाला।
विज्ञापन

इस दौरान गोरखपुर मंडल प्रभारी डॉ. कमलेश शाही, महाराजगंज जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह, कुशीनगर जिलाध्यक्ष अखिलेश दास गुप्ता, जिला महामंत्री संतोष जायसवाल, बालक नाथ, सुरेंद्र यादव, रामू राव, गोरख मिश्रा, नरेंद्र मिश्रा, राजनाथ कुशवाहा, कैलाश कुशवाहा, रविंद्र गुप्ता, आत्मा गुप्ता, गुलाम मद्धेशिया, शैलेश गुप्ता, योगेंद्र चौहान, नरेंद्र यादव, राजकुमार गुप्ता, कृष्ण कुमार तिवारी, सुरेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें