लक्ष्मीगंज। बाजार स्थित सहकारी गन्ना विकास समिति के परिसर में लगे समिति स्तरीय सर्वे सट्टा प्रदर्शन मेले में मंगलवार को 107 मामले आए थे। इन सभी मामलों का मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया। पेराई सत्र शुरू होने के पहले जुलाई अगस्त माह में समिति और चीनी मिल के कर्मचारियों द्वारा गन्ना सर्वे किया गया था। जिसमें गन्ने का रकबा, पौध, पेडी, बैंक खाता नंबर, मोबाइल नंबर आदि मे सुधार के लिए सट्टा प्रदर्शन मेला चल रहा है। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि किसानों के 107 मामले आए थे, जिनका मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।