फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम जानकी मंदिर सभागार में हियुवा की बैठक संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
हियुवा की बैठक में छाया रहा गन्ने का मुद्दा
विज्ञापन


कसया। प्राचीन श्रीराम जानकी मंदिर मठ सभागार में हियुवा ब्लॉक इकाई की बैठक में गन्ने का मुद्दा छाया रहा।
वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा ने कहा कि अब तक किसानों का गन्ना खेत में पड़ा है। इसके लिए हियुवा की तरफ से ठोस कदम उठाए जा रहे हैं ताकि जल्द से जल्द किसानों के गन्ने की आपूर्ति चीनी मिलों पर हो जाए। इसके लिए हियुवा के जिला स्तरीय पदाधिकारियों की ओर से शासन स्तर के शीर्ष अधिकारियों से बातचीत हो गई है। अब किसानों को कोई दिक्कत नहीं होगी। इसके अलावा बैठक में बलराम मिश्र, कन्हैया चौरसिया, दिनेश यादव, राजन सिंह, ओमप्रकाश शर्मा आदि ने भी विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष प्रमिल कुमार गुप्ता ने की और संचालन ब्लॉक महामंत्री वीरेंद्र यादव ने किया। इस दौरान गनपत गुप्ता, छोटे शुक्ल, छोटे लाल, सूरजभान, मदन शर्मा, कमलेश शर्मा, सुदर्शन कुशवाहा, सोमनाथ, मारकंडेय सिंह, मस्तराज याव, राम बिहारी, महेश, विजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें